Bikaner Live

शहर में कहीं कचरे का ढेर नजर ना आए, तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं- श्री झाबर सिंह खर्रा,

शहर में कहीं कचरे का ढेर नजर ना आए, तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं- श्री झाबर सिंह खर्रा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)

श्री खर्रा ने नगर निगम, बीडीए व आवासन मंडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

बीकानेर, 03 जून। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शहर में कहीं भी कचरे का ढेर नजर नहीं आए। तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। नालों की सफाई समय पर हो। सीवरेज और ड्रेनेज को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं।

श्री खर्रा बुधवार को सर्किट हाउस में नगर निगम, बीडीए और आवासन मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। श्री खर्रा ने आमजन से प्राप्त हुए परिवेदनाओं का निस्तारण सात दिन में करने और निस्तारण नहीं होने की स्थिति में उसका कारण सहित प्रतिउत्तर देने हेतु निर्देशित किया।

श्री खर्रा ने  बीडीए की नई बिल्डिंग शहर से काफी दूर होने की बीकानेर पूर्व व बीकानेर पश्चिम विधायक की शिकायत पर निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और जिला कलेक्टर को विधायकों के साथ ज्याइंट विजिट कर अन्य उपयुक्त स्थान को लेकर चर्चा करने हेतु कहा। सीवरेज ठेका कंपनी के कार्यों का निरीक्षण करने जयपुर से आई टीम के लीपापोती की शिकायत पर श्री खर्रा ने रूडसिको जयपुर से दुबारा निरीक्षण टीम भेजने और सीवरेज कार्यों की जांच करवाने की बात कही।

अमृत योजना अंतर्गत शहर मुख्यालय पर 265 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य करने वाली टेक्नोक्रेट कंपनी द्वारा दो साल में कार्य पूरा नहीं कराने और आठ महीने ऊपर निकलने के बाद भी 70 फीसदी ही कार्य पूरा होने पर श्री खर्रा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कंपनी के खिलाफ पेनल्टी ऑर्डर के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधायक ने भी कंपनी कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की। 

बैठक में श्री खर्रा ने बीडीए के अंतर्गत आई शिवबाड़ी, करमीसर ग्राम पंचायतों में फर्जी पट्टों की जांच सीईओ जिला परिषद करने, बीडीए, नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को शहर के विधायकों के साथ बैठकर अपनी अपनी भूमि चिन्हित करने, फैसिलिटी भूमि विकसित करने व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों द्वारा अनाधिकृत कचरा डालने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाने, आवासन मंडल की शिवबाड़ी योजना में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर मिट्टी माफियाओं पर नकेल कसने, अवैध रूप से बने अंडर ग्राऊंड बाजार को लेकर नोटिस देने, कचरा उठाने वाले टीपर्स की प्रतिदिन जीपीएस ट्रैकिंग की मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नगरीय निकायों की जमीन पर कब्जा कर विभिन्न सामुदायिक भवन व मार्केट बनाकर निजी व्यक्तियों द्वारा पैसा वसूलने, मोहता सराय में कब्जा होने, विभिन्न श्मशान व कब्रिस्तान के लिए आवंटित भूमि से बाहर कब्जा करने, करमीसर ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने की जांच करवाने की बात कही। 

बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने लाल क्वार्टर को सामुदायिक भवन के रूप में विकसित करने, कचरे का अच्छे से निस्तारण करने, सूरसागर के जीर्णोद्धार, शास्त्री नगर नाला की समस्या उठाई। श्री खर्रा ने विधायकों की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि निगम की आय बढ़े।

इससे पूर्व निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी ने बजट घोषणाओं व भविष्य के प्लान के बारे में बताया कि जयपुर रोड़ को म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक 6 करोड़ की लागत से मॉडल रोड़ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें ईवी चार्जर, फुटपाथ, समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शहर की 10 अन्य सड़कों को भी मॉडल रोड़ बनाया जाएगा। साथ ही पांच बड़े प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार को भिजवाए गए हैं। शहर में करीब आधा दर्जन बड़े प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर शुरू करने की कवायद की जा रही है। ठोस कचरे निस्तारण को लेकर जयपुर, जोधपुर की तर्ज पर कार्य किया जाएगा।

बैठक में बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी, निगम उपायुक्त श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्रीमती दमयंती कंवर,सचिव श्री जगमोहन हर्ष, बीडीए उपायुक्त श्री कुणाल राहड़, श्री ऋषि पांडे, हाउसिंग बोर्ड के आवासीय अभियंता श्री उस्मान गनी समेत बीडीए, नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!