Bikaner Live

जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन

बीकानेर, 3 जून। जन अभाव अभियोग समिति का सदस्य मनोनीत होने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से समिति के कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील शर्मा, कुणाल कोचर, श्याम चौधरी, जतिन सहल, भूपेंद्र शर्मा, दौलत सहारण, ओमप्रकाश मीणा, विनोद करोल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, विमल पारीक, महावीर बोथरा एवं सुखचैन नायक ने मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!