Bikaner Live

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

“आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न”बीकानेर, 5 जून। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की बैठक बीकानेर पश्चिम विधायक जन सुनवाई सेवा केन्द्र कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल जी हर्ष एवं मुख्य अतिथि बद्री नारायण पुरोहित उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, संगठन की कार्यशैली को सुदृढ़ करने तथा शक्ति केंद्र संयोजकों की टीमों के गठन एवं उनके दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता श्रीमती आशा आचार्य ने की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। अंत में जिला कार्यकारणी सदस्य गणेश जी व्यास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में ओम सुथार, चंदा गहलोत, श्याम सुंदर जोशी, मालचंद सुथार, विष्णु दत्त छंगाणी, सुनील दत चौहान, रमेश कुमार आचार्य, अनादि पारीक, जितेंद्र व्यास, राजकुमार जीनगर, गोपाल दास जोशी, सत्य नारायण छंगाणी, नितिन जोशी, अनिरुद्ध आचार्य, लोकेश सोनगरा, सुमन जोशी, अनु सुथार, उमर कंवर सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!