Bikaner Live

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के समापन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




बीकानेर  मंडल ररेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आज शुक्रवार  (05.06.26) को  15 मई से 05 जून 2026 तक संचालित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के समापन-अवसर पर एक जागरूकता सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
    वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पावर एवं ई एन एच एम विजेंद्र मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है।
उन्होंने  वर्ष 2026 की थीम “मातृ पृथ्वी के समक्ष उपस्थित जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ”  पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभियान में वृक्षारोपण, प्लास्टिक के कम उपयोग, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, स्वच्छता आदि के बारे में रेल रेलकर्मियों,यात्रियों एवं आमजन को प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी गई।

साथ ही रेलकर्मियों को पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने एवं सतत् जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मंडल के बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार एवं भिवानी सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित अनेक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, पार्कों एवं सर्कुलेटिंग क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। रेलवे कॉलोनियों में आयोजित हेल्थ अवेयरनेस कैंपों में निवासियों को स्वच्छता, हरित वातावरण एवं ग्रीन एरिया के महत्व तथा उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
मंडल चिकित्सालय लालगढ़ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मांझी ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध बताया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. असीम कुमार ने हेल्दी एनवायरमेंट से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है अतः संतुलित भोजन के साथ हमारी दिनचर्या वह प्रकृति के अनुकूल बनाना चाहिए। साथ ही निरंतर व्यायाम को थे अनिवार्य रूप से दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री रूपेश कुमार ने अभियान के अंतर्गत किए गए सकारात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया। उन्होंने ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर बल देते हुए आवश्यकता न होने पर विद्युत उपकरण बंद रखने तथा पानी के अपव्यय को रोकने का आह्वान किया। साथ ही छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (ENHM एवं Power)  विजेन्द्र मीना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, मुख्य मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. असीम कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश माँझी, डी.डी. श्री मूलचंद शर्मा सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!