Bikaner Live

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चुनाव 2026: राधेश्याम मौसूण का भव्य स्वागत, निस्वार्थ सेवा का संकल्प

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चुनाव 2026: राधेश्याम मौसूण का भव्य स्वागत, निस्वार्थ सेवा का संकल्पबीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के चुनाव-2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री राधेश्याम मौसूण का समाज द्वारा रुखमणी भवन, सिटी कोतवाली के पास भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह में समाजजनों ने साफा और माला पहनाकर राधेश्याम मौसूण का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राधेश्याम मौसूण ने समाज को विश्वास दिलाया कि वे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करेंगे और समाज के विकास एवं एकता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में जगदीश मौसूण, मुलचंद बामलवा, भैंरुलाल मौसूण, भुरमल सहदेवड़ा, कमल तोषावड़, राधेश्याम कुकरा, मनोज मौसूण, मेघराज मौसूण, रामलाल जांगलवा, नेमचंद धुपड़, दीप चंद बुटण, गणेश भुंण (प्रधान), अशोक मौसूण, शंकर लाल जोड़ा सहित समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समाजजनों ने चुनाव में एकजुट होकर समाज हित में निर्णय लेने का संकल्प लिया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!