



रेलवे व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण रहे उपस्थित
मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने माननीय मंत्री का किया भव्य स्वागत
आज रविवार (07.06.26) को माननीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में रेल एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ रेल विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने बीकानेर मंडल में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेलवे अवसंरचना विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया।
माननीय मंत्री जी ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेलवे परिसंपत्तियों के प्रभावी उपयोग तथा क्षेत्र में रेल सेवाओं के सतत विकास पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित एवं यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने मंडल की संक्षेप में
बीकानेर रेल मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंडल पर दोहरीकरण कार्य तीव्र गति से चल रहा है इसके अन्तर्गत मनहेरू- भिवानी (13 किमी) एवं रतनगढ-चुरू खंड (44) किमी) का कार्य पूर्ण किया गया तथा दिनांक 24.01.26 को चुरू-दुधवाखारा खंड (29 किमी) में भी दोहरीकरण का कार्य पूर्ण कर ट्रेन संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही उक्त खंडो में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली भी चालू की है।
उन्होंने बताया कि बीकानेर मंडल पर संपूर्ण 1780 रूट किमी का विद्युतीकरण हो चुका है। वर्तमान में बीकानेर मंडल पर कुल 114 यात्री गाड़ियों तथा मालगाड़ियों (आवश्यकतानुसार) का संचालन विद्युतचालित इंजन से किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वॉशिंग लाइन को लेकर मंडल पर कार्य प्रगति पर है लालगढ में 3 वॉशिंग लाइनों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
हनुमानगढ़ में 1 वॉशिंग लाइन तैयार हो चुकी है, जो शीघ्र ही गाड़ियों के अनुरक्षण हेतु उपयोग में लाई जाएगी।
सूरतगढ़ में 2, हिसार में 2 तथा भिवानी में 1 वाशिंग लाइन स्वीकृत हो चुकी है, जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा ।
इस प्रकार मंडल पर वॉशिंग लाइनों की संख्या 7 से बढ़कर भविष्य में 18 हो जाएगी।
इस बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी बीकानेर में हो रहे रेल विकास परियोजनाओं की प्रगति से माननीय मंत्री जी को अवगत करवाया ।
*मंत्री जी स्थानीय रेल सुविधाओं को लेकर गंभीर*
मंत्री जी ने स्थानीय सुविधाओं को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं बीकानेर में फाटक आदि की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समस्या-समाधान के हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, सहायक मंडल संरक्षण आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर कैरिज एंड वैगन मुकेश यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर
07.06.2026















