Bikaner Live

सोशल मीडिया और सटीक लेखनी के दम पर महावीर कुमार सहदेव ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चुनाव 2026, बीकानेर:
बीकानेर, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज  बीकानेर के आगामी चुनाव 2026 में रोचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनुभवी नेता हुकुमचंद कांटा और सादगी भरे अंदाज वाले राधेश्याम मौसूंण के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रही थी, लेकिन पूर्व पहलवान स्वतंत्र समाचार लेखक महावीर कुमार सहदेव के सोशल मीडिया अभियान और सीधी-सटीक लेखनी ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं।
समाज के कार्यकर्ताओं और बंधुओं के अनुसार, महावीर कुमार सहदेव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के बंधुओं को सीधे अपने से जोड़ा है। उनकी पोस्ट्स और लेखन की खासियत यह है कि वे बड़ी सटीक, सीधी और मुद्दों पर आधारित होती हैं, जिससे लोग हमेशा प्रभावित होते रहे हैं। बीकानेर के कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या हद से हर कहानी महावीर कुमार सहदेव की लेखनी ने क्रांतिकारी माहौल बनाया है। खेल क्षेत्र में अपनी पहलवानी के लिए जाने जाने वाले सहदेव समाज सेवा, युवा कार्यक्रमों और अजमीढ़ जयंती जैसे आयोजनों से भी जुड़े रहे हैं, जिसने उन्हें युवा वर्ग और खेल प्रेमी सदस्यों का समर्थन मिलना तय है।
*उम्मीदवारों की स्थिति और लोगों का रुझान*
राधेश्याम मौसूण: सादगी भरे अंदाज, मुख्य मार्केट में भव्य स्वागत और जन-संपर्क के कारण अभी भी मजबूत दावेदार बने हुए हैं। व्यापारी वर्ग और आम बंधुओं में उनका रुझान खासा अच्छा है।
महावीर कुमार सहदेव: स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सोशल मीडिया के जरिए सीधा संवाद स्थापित करने की उनकी रणनीति कामयाब साबित हो रही है। सटीक और सीधी लेखनी से वे समाज के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से रख रहे हैं। इससे युवाओं, नए मतदाताओं और समाज बंधुओं में रुझान बढ़ा है जो पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक जागृति चाहते हैं। कई लोग मान रहे हैं कि उनकी वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
हुकुमचंद कांटा: भाजपा OBC मोर्चा से जुड़े अनुभवी नेता। उनका राजनीतिक अनुभव और पुराना जनाधार अभी भी मजबूत है, लेकिन “बदलाव” की चाहत रखने वाले मतदाताओं में कुछ असंतोष नजर आ रहा है।
*समाज के मुद्दे और उम्मीदवारों की अपील*
चुनावी चर्चा में मुख्य मुद्दे हैं — समाज की एकता, युवाओं को जोड़ना, स्वर्णकार व्यापार का संरक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य कार्यक्रम और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना।
राधेश्याम मौसूंण ने सादगी और पारदर्शिता पर जोर दिया है। महावीर कुमार सहदेव ने अपनी लेखनी के माध्यम से अनुशासन, मेहनत और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया है। हुकुमचंद कांटा अपने अनुभव को समाज हित में लगाने की बात कर रहे हैं।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में महावीर कुमार सहदेव का सक्रिय अभियान पूरे चुनाव को रोचक बना रहा है। 2026 का यह चुनाव मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के भविष्य की दिशा तय करेगा। एक उम्मीदवार हनुमान प्रसाद  सक्रिय थे लेकिन उनकी तबीयत को लेकर वह फिलहाल सक्रिय नहीं है।
यह खबर स्थानीय चर्चाओं, समाज कार्यक्रमों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर आधारित है। 10 जून 2026 को समाज की चुनाव सभा का आयोजन है इसी से पता चलेगा कि आगे क्या होगा या अंतिम परिणाम मतदान के बाद ही सामने आएंगे।
सभी समाज बंधुओं से अपील: शांतिपूर्ण वातावरण में भारी मतदान करें और समाज को मजबूत बनाएं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!