Bikaner Live

मिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्न

बीकानेर, 7  जून 2026 समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के उद्देश्य से ‘मिशन रोशनी’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज वरदान हॉस्पिटल, बीकानेर में एक विशाल निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में डॉ सिद्धार्थ असवाल ने 38 मरीजों का इलाज किया जो बीड़ी , सिगरेट, तंबाकू, डोडा पोस्त, अफीम समेक एमडी जैसे नशों से  ग्रसित थे साथ ही उन्हें काउंसलिंग कर निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं ।

विदित रहे मिशन रोशनी के तहत हर माह की सात तारीख़ को ऐसे ही निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!