Bikaner Live

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पद प्रत्याशी राधेश्याम मौसूण का भव्य स्वागत

‘निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करेंगे’ – राधेश्याम मौसूण

बीकानेर।श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर चुनाव-2026 को लेकर समाज में हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री राधेश्याम मौसूण का आज सिटी कोतवाली के पास स्थित रुखमणी भवन में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य सदस्यों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। राधेश्याम मौसूण को समाजजनों ने मालाओं और साफा पहनाकर सम्मानित किया।

*समाज सेवा का संकल्प दोहराया* 
स्वागत के बाद संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद उम्मीदवार राधेश्याम मौसूण ने समाज को विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे निस्वार्थ भाव से समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
स्वागत समारोह में जगदीश मौसूण, मुलचंद बामलवा, भैंरुलाल मौसूण, भुरमल सहदेवड़ा, कमल तोषावड़, राधेश्याम कुकरा, मनोज मौसूण, मेघराज मौसूण, रामलाल जांगलवा, नेमचंद धुपड़, दीप चंद बुटण, गणेश भुंण प्रधान, अशोक मौसूण और शंकर लाल जोड़ा सहित समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने राधेश्याम मौसूण को अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव व समाज सेवा के जज्बे की सराहना की।

समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और समाजजनों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!