Bikaner Live

अधिक मास पर सनातन धर्म प्रचार को 45 सदस्यीय दल रवाना, हरिद्वार-ऋषिकेश-कुरुक्षेत्र में करेंगे जागृति

बीकानेर अधिक मास के पावन अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति (भारत) बीकानेर शाखा और प्रभात फेरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 45 सदस्यीय धार्मिक दल रवाना हुआ।

श्रीराम मंदिर, अंत्योदय नगर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद दल बस द्वारा रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व समिति की बीकानेर शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार उपाध्याय कर रहे हैं। उनके साथ सुरेश शर्मा, सुगना राम प्रजापत, नरेंद्र सिंह राठौड़, संतोष शर्मा, गीता देवी उपाध्याय, किशना देवी प्रजापत, आशा पारीक और कौशल्या उपाध्याय सहित समिति के पदाधिकारी शामिल हैं।

*इच्छापूर्ण बालाजी से कुरुक्षेत्र तक धर्म प्रचार* 
दल पहले सरदार शहर स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में दर्शन करेगा। इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और कुरुक्षेत्र में पहुंचकर सनातन धर्म के मूल्यों और गर्भस्थ शिशु संरक्षण के महत्व पर जनजागृति फैलाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिक मास में धर्म प्रचार का विशेष पुण्य मिलता है, इसी उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई है।

45 सदस्यीय यह दल विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश देगा। यात्रा सोमवार सुबह बीकानेर लौटने के साथ संपन्न होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!