Bikaner Live

दियातरा में बाबा रामदेव जी के यात्रियों की सेवा में प्रशासन का सम्मान, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने किया स्वागत


कोलायत। बाबा रामदेव जी की पैदल यात्रा के दौरान दियातरा के पास श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक मंडल सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगातार सेवा लगाई जा रही है।

रात को भजन-संध्या के मंच के सामने आयोजित सम्मान समारोह में समिति द्वारा सड़क पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालने पर कोलायत थाना के S.I. श्री लखपत सिंह भाटी का गेंदे के फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंच की रोशनी के बीच जैसे ही उनका सम्मान हुआ, वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं और समाज बंधुओं ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर S.I. लखपत सिंह भाटी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी यात्री अनुशासन और सुरक्षा के साथ बाबा रामदेव जी के दर्शन करें, धोक लगाएं और सकुशल अपने घर लौटें। उन्होंने विशेष रूप से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा करके पैदल न चलें, रात में चलते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

कार्यक्रम में रवि कुकरा, धर्मचंद मांडण, आर्यन, ताराचंद, बाबू, देवाराम सहित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अनेक नवयुवक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। समिति द्वारा दिन-रात यात्रियों के लिए जल, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!