Bikaner Live

ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने नव नियुक्त वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का किया स्वागत

सचिव अनिल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के नव नियुक्त वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (सीनियर डीएफएम)  कृष्ण कुमार पूनिया द्वारा जयपुर मंडल में पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन द्वारा मंडल कार्यालय, जयपुर में उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के मंडल सचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर श्री पूनिया का अभिनंदन किया तथा उनके सफल एवं कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि  कृष्ण कुमार पुनिया के नेतृत्व में वित्त विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा । इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों एवं संगठनात्मक विकास को नई दिशा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन एक सशक्त एवं सक्रिय संगठन है, जो सदैव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!