Bikaner Live

बेणेश्वर बड़ी में निःशुल्क गीता क्लास के बच्चों का सम्मान समारोह, 20 बच्चों ने बिना किताब सुनाए श्लोक**बीकानेर।* आदेश युवा मंडल के तत्वाधान में बेणेश्वर बड़ी मोहल्ले में चल रही निःशुल्क गीता क्लासेस के समापन पर बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इप्सिता शर्मा द्वारा संचालित इन निःशुल्क कक्षाओं में उन बच्चों को प्रोत्साहित किया गया जिन्हें हिंदी-संस्कृत नहीं आती थी। इसके बावजूद 20 बच्चों ने गीता के अध्याय कंठस्थ कर बिना पुस्तक देखे श्लोक सुनाए। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे मोहल्ले का माहौल आध्यात्मिक बना दिया।समारोह में गीता अध्याय पूर्ण कर चुके बच्चों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में श्री नारायण जी अग्रवाल, कन्हैयाल पवार, डीआरएम ऑफिस के रमेश जी, शरण कुमार जी, गोपीनाथ जी के पुजारी, चंद्रकला जी सेवक और श्री विजय जी कोचर उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अध्यात्म से जोड़ना और गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!