Bikaner Live

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभरोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ दिनांक 28 जून 2026 को प्रातः राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी, जूनागढ़ के पास, बीकानेर में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बीकानेर थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलवाई जाएँ। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा अभियान में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से रोटे. सुनील चमड़िया (अध्यक्ष), रोटे. विपिन लड्डा (सचिव), रोटे. जगदीप सिंह ओबेराय (कोषाध्यक्ष), रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, रोटे. ऋषव जैन एवं रोटे. अंकुश चमड़ियां ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब सदस्यों ने आमजन को जागरूक करते हुए पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया।रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स परिवार राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग एवं स्वास्थ्यकर्मियों का इस अभियान के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है। विशेष रूप से प्रभारी डॉ. रेखा रस्तोगी के कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट समन्वय एवं समर्पित सेवाओं के लिए उनका विशेष धन्यवाद एवं अभिनंदन।कार्यक्रम का समापन “दो बूंद ज़िंदगी की” के संदेश के साथ हुआ तथा सभी ने मिलकर पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।🌷सादर*टीम रोटरी रॉयल्स बीकानेर

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!