Bikaner Live

पुष्करणा यंगस्टर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम,खिताबी जंग आज

बीकानेर। स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन स्थानीय किशन गार्डन में पांच मैच खेले गये। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के दौरान बतौर अतिथि पधारे अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वर विश्नोई ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए मैन ऑफ द मैच सदस्यों को पुरस्कृत भी किया। आयोजक बिस्सा ने पहला मैच
टीम ऑक्टेन 1 व द एलाइट 8 के बीच खेला गया। जिसमें टीम ऑक्टेन ने 4 विकेट से जीत कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की,मैन  ऑफ़ द मैच गौरी शंकर प्रजापत रहे। बेस्ट बैट्समैन एलाइट 8 के हर्षित रहे,जिन्होंने 17 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। दूसरा मैच दूसरा मैच तहलका 8 और जेएमडी के मध्य खेला गया। इस मैच को तहलका 8 की शानदार गेदबाजी की बदौलत 32 रन से जीता। मैन ऑफ़ द मैच और बेस्ट बैट्समैन शोभित आचार्य रहे। तीसरा मैच में फाइटर 11 को बनिया सुपर 8 ने सात विकेट से मात दी। इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब नितिन शर्मा को दिया गया। जबकि बेस्ट बैट्समैन दीपक अग्रवाल रहे। चौथा मैच खासा रोमाचक रहा। इस मैच में पुष्करणा यंगस्टर्स ने पुष्करणा एकेडमी को 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। मैन ऑफ़ द मैच पवन व्यास,बेस्ट बैट्समैन हैप्पी मारू रहे।पांचवा मैच
और आखिरी मुकाबला नोट आउट व पार्टी पवेलियन के बीच खेला गया। जिसमे नोट आउट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सबसे विशाल स्कोर खड़ा कर 8 ओवर में 117 रन का लक्ष्य दिया। पार्टी पवेलियन इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पायी और नोट आउट ने 73 रन से ये मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ़ द मैच मुरली पुरोहित तथा बेस्ट बल्लेबाज़ केशव रंगा रहे। आयोजक बिस्सा ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले पत्रकारों के बीच एक सद्भावना मैच भी रखा गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!