राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा लक्षित (टारगेटेड) प्रकरणों के निस्तारण की कार्ययोजना फेज 6 में अधीनस्थ न्यायालयों के संख्यात्मक प्रतिस्पर्धात्मक कार्यशैली अपनाई जाने का विरोध सम्पूर्ण राजस्थान में हो रहा है, इसी क्रम में बीकानेर बार एसोसिएशन द्वारा निरन्तर 3 दिन से न्यायालयों की कार्यवाही ठप रही। बीकानेर बार ने अपने आपको न्यायालयों की कार्यवाही से विरत रखकर एक कड़ा संदेश दिया है की न्याय की गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का किसी भी स्तर पर समझौता नही किया जाएगा।













