



अधिक संरक्षित एवं उन्नत सिग्नलिंग प्रणालियों से सुसज्जित हुए फाटक
स्वचालित फायर सिस्टम, फ्यूज अलार्म सिस्टम सहित, अर्थ लीकेज डिटेक्टर, स्वचालित फायर अलार्म सिस्टम जैसी उन्नत तकनीकी का उपयोग
बीकानेर मंडल ने रेल संचालन में संरक्षा, विश्वसनीयता एवं तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मंडल के तीन समपार फाटकों पर उन्नत तकनीकी का उपयोग किया है l
1. हिसार-बठिंडा रेलखंड के सिरसा–बड़ा गुढा सेक्शन के मध्य स्थित इंजीनियरिंग लेवल क्रॉसिंग संख्या 147 ‘बी1’ का सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं इंटरलॉकिंग किया है।
2. सादुलशहर-धोलीपाल खंड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 158 का सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं इंटरलॉकिंग किया है।
3. सिरसा–बड़ा गुढा लेवल क्रॉसिंग संख्या 152 C (239/7) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं इंटरलॉकिंग किया है।
उन्नत सिग्नलिंग, फ्यूज अलार्म एवं स्वचालित फायर डिटेक्शन सिस्टम से सुसज्जित हुए समपार फाटक
बीकानेर मंडल ने रेल संचालन में संरक्षा, विश्वसनीयता एवं तकनीकी उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संशोधित ESB (Modified ESB) से युक्त तीन समपार फाटकों 152-C, 147-B1 एवं 158 की सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं इंटरलॉकिंग की है। यह कार्य वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के मार्गदर्शन तथा विद्युत, इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभागों के समन्वय एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
तीनों समपार फाटकों को Global Make 24V DC ELB से सुसज्जित किया गया है तथा ऑपरेटिंग पैनल के माध्यम से इंटरलॉक किया गया है। इसकी वायरिंग मुख्यालय द्वारा अनुमोदित Typical Circuit के अनुरूप की गई है।
इन समपार फाटकों पर आधुनिक एवं विश्वसनीय तकनीकी प्रणालियां स्थापित की गई हैं, जिनमें Efftronics Make RTU, Reliance Make ELD, Reliance Make FACS, Sukhila Make IPS तथा Spare Cells सहित 300 AH Power Build Batteries शामिल हैं।
फ्यूज अलार्म सिस्टम से तकनीकी खराबी की त्वरित जानकारी
समपार फाटकों की सिग्नलिंग व्यवस्था में अत्याधुनिक FACS (Fuse Alarm Change Over System) का उपयोग किया गया है। इसमें दो फ्यूज की व्यवस्था होती है। किसी एक फ्यूज में खराबी आने पर दूसरा फ्यूज कार्य करता रहता है, जिससे सिग्नल व्यवस्था बाधित नहीं होती। साथ ही फ्यूज में खराबी की जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से संबंधित इंजीनियर एवं स्टाफ को प्राप्त हो जाती है, जिससे तकनीकी खराबी का समय पर पता लगाकर उसे दुरुस्त किया जा सकता है।
इससे सिग्नल प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ने के साथ ही लोको पायलटों को बेहतर एवं अधिक विश्वसनीय सिग्नलिंग व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे रेल संचालन को और अधिक सुचारू एवं संरक्षित बनाने में सहायता मिलेगी।
RTU से तकनीकी प्रणालियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग
RTU (Remote Terminal Unit) के माध्यम से समपार फाटक पर स्थापित तकनीकी प्रणालियों एवं डाटा लॉगर की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। इससे तकनीकी उपकरणों की स्थिति एवं कार्यप्रणाली की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
ELD (Earth Leakage Detector)
इस तकनीक के माध्यम से अर्थ लीकेज का पता लगाया जाता है। इससे अर्थ लीकेज की स्थिति की समय पर जानकारी प्राप्त होने से संबंधित तकनीकी खराबी को शीघ्र दुरुस्त करने अथवा आवश्यकतानुसार उपकरण को बदलने में सुविधा होगी।
स्वचालित फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम
बेहतर संरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा के लिए AFDAS (Automatic Fire Detection and Alarm System) स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से सिग्नल विभाग के कक्षों में उपकरणों से निकलने वाले धुएं अथवा तापमान में असामान्य वृद्धि का स्वतः पता लगाया जा सकता है।
धुआं अथवा तापमान बढ़ने की स्थिति में सिस्टम स्टेशन मास्टर सहित संबंधित इंजीनियरों एवं स्टाफ को मोबाइल मैसेज के माध्यम से अलर्ट करता है। इससे आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही तकनीकी समस्या का पता लगाकर आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त, IPS Room, Relay Room, Battery Room एवं Gateman Room में समर्पित सेंसर लगाए गए हैं, जिससे आग की स्थिति में समय रहते चेतावनी प्राप्त की जा सके।
अनुरक्षण की बेहतर निगरानी
तीनों समपार फाटकों की सफल कमीशनिंग एवं इंटरलॉकिंग बीकानेर मंडल में रेल संचालन की संरक्षा, विश्वसनीयता एवं तकनीकी उन्नयन के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आधुनिक सिग्नलिंग एवं संरक्षा प्रणालियों के उपयोग से समपार फाटकों की कार्यप्रणाली को अधिक विश्वसनीय एवं संरक्षित बनाया गया है तथा तकनीकी खराबियों की समय पर जानकारी एवं त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था को मजबूत किया गया है।














