Bikaner Live

कांग्रेस ने दलितों का कभी सम्मान नहीं किया, मदन मेघवाल के साथ मारपीट निंदनीय : श्याम पंचारिया


बीकानेर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।
पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दलितों का सम्मान नहीं किया। सीताराम केसरी से लेकर आज मदन मेघवाल तक कांग्रेस के भीतर दलित नेताओं का लगातार अपमान होता आया है। कांग्रेस में दलित नेताओं को सम्मान और अधिकार देने के बजाय उन्हें अपमानित किया जाता रहा है।
पंचारिया ने कहा कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा दलित समाज और दलित नेतृत्व को सम्मान एवं समान अवसर दिया है। भाजपा की विचारधारा में सबका सम्मान और सबका साथ मूल भावना है। कांग्रेस को अपने ही जिलाध्यक्ष के साथ हुई इस घटना पर आत्मचिंतन करना चाहिए और अपने कार्यकर्ताओं के व्यवहार के लिए जनता से जवाब देना चाहिए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!