Bikaner Live

वार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी निशा गहलोत पारीक ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 72 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी निशा गहलोत पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पारीक चौक, भैरूंजी मंदिर के सामने किया गया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, सफाई और बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूत करने की जरूरत है। स्थानीय जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रत्याशी निशा गहलोत पारीक ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड की मुख्य समस्याओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर वे चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी समर्थकों से संगठित होकर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन वार्डवासियों के साथ संवाद से हुआ।

इस मौके पर उनके पति अनादि पारीक, पंडित बिरजू महाराज, मदन सुथार, पूनम सुधार, दीपक देराश्री, ओमजी, रमेश पांडिया, मुकेश गहलोत, अंकुर राठी (लालजी), देवकिशन, श्याम सुंदर, मदनमोहन, अशोक, महेंद्र, सुनील, बृजगोपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 72 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी निशा गहलोत पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पारीक चौक, भैरूंजी मंदिर के सामने किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति … Read more

error: Content is protected !!