
*बीकानेर | 2 सितंबर 2026**वार्ड 59 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता आचार्य के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन**बीकानेर।* बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत प्रत्याशियों द्वारा मुख्य चुनाव कार्यालय खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज *भटड़ों के चौक* में वार्ड नंबर 59 से कांग्रेस प्रत्याशी *श्रीमती सुनीता आचार्य* के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।कार्यालय का उद्घाटन *पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला* ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर सुनीता आचार्य के पति *विजय कुमार आचार्य* ने बताया कि उद्घाटन समारोह में *शंकर लाल जी आचार्य, शिव नारायण जी पुरोहित, सीन महाराज, रमेश जी श्रीमाली, रतन लाल जी श्रीमाली, गोवर्धन आचार्य, विजय आचार्य, नवल आचार्य* एवं समस्त मौहल्ला निवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनीता आचार्य को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।















