Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस



बीकानेर/सरदारशहर – गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के सरदारशहर अध्यक्ष श्री चोरूलाल भिवानिया की माताजी के निधन पर आयोजित शोक सभा में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकिशोर तिवाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवाड़ी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह, संस्कार तथा आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संदेश भी दिया।

शोक सभा में समिति की चूरू शाखा के अध्यक्ष श्री चोरूमल अग्रवाल सहित बीकानेर, चूरू, तारानगर, रतनगढ़, राजगढ़ एवं सरदारशहर से बड़ी संख्या में समिति के साधकगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!