महावीर इंटरनेशनल नोखा केन्द्र द्वारा मातृत्व एवं शिशु संरक्षण “वात्सल्य” कार्यक्रम के अंतर्गत नोखा वीर केंद्र द्वारा 200 बेबी किट राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय नोखा में डॉ इन्दुबाला बिश्नोई व प्रसूति विभाग की नर्सिंग स्टाफ हेमलता को भेंट किये गये। डॉ इन्दुबाला बिश्नोई ने कहा कि ये हाईजेनिक बेबी किट नवजात शिशुओं को सुरक्षा कवच के रुप में काम करते हैं। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व केन्द्र के उपाध्यक्ष वीर निर्मल कुमार भूरा ने बताया कि इस चिकित्सालय की मांग के अनुसार ये हाईजेनिक बेबी किट प्रति माह भेंट किये जाते हैं, जो कि नवजात शिशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। महावीर इंटरनेशनल नोखा केन्द्र के भंवर लाल छींपा ने बताया कि जुलाई माह के ये बेबी किट पवन पॉलिटेक्स (प्रा.) लिमिटेड (नन्दी पाइप) कैलाश चंद्र जी-पवन जी झंवर के अर्थ सौजन्य से भेंट किये गये हैं। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत, कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल छींपा, ईश्वरचंद दूगङ, सीकर चन्द पींचा, कन्हैया लाल सुराणा, अभिषेक भूरा, श्याम लाल सेवग, ललित सारस्वत व नर्सिंग कर्मी कुसुम, व प्रशिक्षु मोनिका सहित प्रसूति विभाग के स्टाफ व कर्मचारी आदि उपस्थित थे। बागङी जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग की डाॅ इन्दुबाला बिश्नोई ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा प्रति माह किये जाने वाले इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम पश्चात केन्द्र चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत व निर्मल भूरा के नेतृत्व में महावीर इंटरनेशनल नोखा केन्द्र ने डाक्टर्स डे पर डॉ मुन्नी लाल पिलानिया, डॉ किशन चौहान, डॉ सुन्दर लाल बिश्नोई, डॉ इन्दुबाला बिश्नोई व डॉ शिवरान सहित अस्पताल के सभी डाक्टरों को व महावीर इंटरनेशनल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राहुल लेखाला को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

शिव भक्त विजय मारू को विवाह की वर्षगांठ पर बधाईयों का लगा तांता
नोखा। यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव परिवार के सदस्य शिव भक्त विजय मारू की 28 वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर मंगलवार 30 जून 2026 की देर सांय मंदिर परिसर में एक अल्पाहार का आयोजन किया गया। भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना की गई और महादेव को मिष्ठान प्रसाद का भोग लगाया गया। अर्केश्वर महादेव परिवार के सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि पिछले दो दिनों से विजय मारू ऊर्फ मामा को शादी की सालगिरह की बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा है। मंदिर व्यवस्थापक पुजारी लालचन्द उपाध्याय सहित अर्केश्वर महादेव परिवार के सभी सदस्यों दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ओमप्रकाश पारीक, जयकरण चारण, पूनमचन्द झंवर, राधे सोनी, पनवाड़ी राजू साध, इन्द्रचन्द मोदी आदि ने शिव भक्त विजय मारू सपत्निक श्रीमती पूजा मारू को सुखद दांपत्य जीवन की वर्षगांठ हार्दिक मंगल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महादेव, मां भगवती की कृपा से आपका प्यार प्रेम अपनत्व जन्म जन्मान्तर बना रहे भगवान महादेव की अपरिमित अनुकंपा का कृपा वर्षण आप व आपके पूरे परिवार पर सदैव निरन्तर होता रहे। दांपत्य की मधुर सुवास प्रेम प्रणय और अनुराग की त्रिवेणी में कल-कल बहती हुई सदैव आपका पारस्परिक अनुबंध की अनुपम सौगात का जीवंत रूप आपके सद्गृहस्थ जीवन में दमकता व झिलमिलाता रहे।













