निरीक्षण के दौरान स्टाफ ने ग्रामीण सेवा शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करवा कर इस्तेमाल करना सिखाया
जिलाक्षय रोग अधिकारी बीकानेर डॉक्टर सी एस मोदी एसटीएस कोलायत लक्ष्मीकांत छंगाणी के द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया । शिविर में सरपंच द्वारा किट प्रदान किया गया। सरपंच को निक्षय मित्र बनाया गया । ख़िदासर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को टीबी की रोकथाम व उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम पंचायत दासूरी ग्रामीण सेवा शिविर में वहां के स्टाफ द्वारा एक टीवी मरीज कीट प्रदान किया गया । जिसमें तहसीलदा हदा व सरपंच दसूरी मोहन जी रतनू के द्वारा किट मरीज को दिलवाया गया । इस दौरान समस्त स्टाफ टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करवा कर इस्तेमाल करना सिखाया ।

















