Bikaner Live

व्यास कॉलोनी मारपीट व तोड़फोड़ प्रकरण में 2,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने करीब एक वर्ष पुराने व्यास कॉलोनी मारपीट एवं तोड़फोड़ प्रकरण में फरार चल रहे 2,500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जेएनवीसी थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2025 को व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक कैंपर वाहन को टक्कर मारने के बाद एक व्यक्ति के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई थी। आरोपियों ने वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सूचना संकलन के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी।

इसी क्रम में पुलिस ने 2,500 रुपये के इनामी आरोपी शिवलाल कंसवा निवासी गजरूपदेसर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। 

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




शाहरुख हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, दुबई सहित कई राज्यों में काटी फरारी

बीकानेर। बीछवाल थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के चर्चित शाहरुख हत्याकांड में फरार चल रहे वांछित आरोपी रूघवीर सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए देश-विदेश में फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2024 को बारात से लौट रहे परिवार की कार को आरोपियों ने टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद हथियारों से लैस बदमाशों ने फायरिंग और हमला कर दिया। इस हमले में शाहरुख की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी रखी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिलने पर टीम ने छत्तरगढ़ क्षेत्र से आरोपी रूघवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी दुबई, लाटविया, आर्मेनिया तथा हरियाणा, पंजाब, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर छिपकर फरारी काटता रहा। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या में शामिल अन्य तथ्यों एवं सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

बीछवाल थाना पुलिस की इस कार्रवाई को हत्याकांड के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष आरोपियों एवं अन्य तथ्यों की जांच निरंतर जारी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!