
बीकानेर, 5 जून। धर्म, कर्म व दानवीर, समाजसेवी, अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल जी डागा की स्मृति में सोमवार को सुबह दस बजे सोफिया स्कूल के पास एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृद्ध आश्रम में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के प्रेरक व स्वर्गीय डागा के पुत्र अनिल डागा ने बताया कि शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. सोनम राय व उनकी टीम सेवाएं देंगी। वृद्धजनों व आश्रम में सेवाएं देने वाली सिस्टर व कार्मिकों के दांतों की जांच कर उन्हें परामर्श, दवाइयां, टूथ पेस्ट व ब्रुश प्रदान करेंगी तथा आहार पानी की सेवा करेंगी। शिविर में शिक्षा विद् डाॅ.अलका डाॅली पाठक, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. राहुल राय अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डागा ने बताया कि स्वर्गीय चंपालाल जी गंगाशहर में भी सोमवार को नर सेवा नारायण सेवा की जाएगी।
















