
बीकानेर। We Are Foundation Trust की सक्रिय अलका पारीक जी ने अपना जन्मदिन भीम आश्रम में वृद्धजनों के साथ सादगी एवं सेवा भाव से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें मिठाई एवं आवश्यक सामग्री भेंट कर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर We Are Foundation Trust की फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन Arcchana Saxena ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने और उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे समाज सेवा और मानवता के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर भी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रम, अनाथालय, गौशाला या जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कुछ समय बिताए और अपनी खुशियाँ उनके साथ बाँटे, तो समाज में संवेदनशीलता, अपनापन और सेवा की भावना और अधिक मजबूत होगी।
को डायरेक्टर अलका पारीक ने बताया कि वृद्धजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर उन्हें जो आत्मिक संतोष और आशीर्वाद मिला, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी सौगात है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने जीवन के विशेष अवसरों को समाज के जरूरतमंद एवं बुजुर्ग लोगों के साथ मनाकर उन्हें भी खुशियों का हिस्सा बनाएं।
इस सेवा कार्य के दौरान आश्रम के वृद्धजनों ने अलका पारीक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर संस्था से अर्चना सक्सेना अलका पारीक मोनिका शर्मा ,रेणु अरोड़ा,आयशा शर्मा ,अशोक प्रजापत ,रमेश जी आदि उपस्थित रहे












