Bikaner Live

किशोरावस्था के दौरान शरीर में तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं


“किशोरावस्था के दौरान शरीर में तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो की लड़कियों के शारीरिक विकास और मानसिक परिवर्तनों का प्रमुख कारण होता है तथा इसी क्रम में लड़कियों में मासिक धर्म की भी शुरुआत होती है” ये विचार महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के अंतर्गत 13 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की किशोरियों में हार्मोनल परिवर्तन एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर गीतिका जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सुथारों का बास), नोखा में बालिकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये तथा इसे इससे संबंधित बालिकाओं की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया तथा महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत ने नोखा केंद्र सहित अपेक्स की गतिविधियों की जानकारी दी। कॉ. डायरेक्टर (अप्रतिनिधित्व क्षेत्र)वीरा सुषमा बजाज ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52 में स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण चेतना, रक्तदान, शैक्षिक उन्नयन, यातायात जागरूकता आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
शाला प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल के इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इन चर्चाओं से बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जागृत होगी तथा भ्रांतियां दूर होगी।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, ईश्वरचन्द दूगङ,श्याम सेवग, मनीष सीगङ सहित साल स्टाफ उपस्थित था ।
उप प्रधानाचार्य विष्णु दत्त सारस्वत ने आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!