Bikaner Live

सींथल पीठाधीश्वर महंत क्षमाराम जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा वाचन
ब्राह्मण स्वर्णकार सत्संग समिति द्वारा आयोजित


आषाढ़ मास के पावन अवसर पर गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में रामस्नेही सम्प्रदाय एवं सीथल पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत श्री श्री 1008 क्षमाराम जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचन का शुभारंभ करेंगे।
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सत्संग समिति, बीकानेर के तत्वावधान में सात जुलाई से चौदह जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं पन्द्रह जुलाई से तेइस जुलाई तक रामचरितमानस नवाहन पाठ कार्यक्रम नियमित खरनाडा मैदान पुरानी जेल के पास आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा कथा एवं रामचरितमानस नवाहन पाठ के लिए खरनाडा़ मैदान को सुस्सजित कर चार दिवारी पर धार्मिक श्लोगन अंकित करवायें गए तथा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल डोम व कूलर लगवाया की व्यवस्था की गई है।  धार्मिक पुस्तकों एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई है। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सत्संग समिति के बुलाकी दास, देवकिशन, प्रकाशचंद्र, चंद्रप्रकाश, कैलाशचंद्र, राजेश कुमार ने क्षत्रचन्द ने पोस्टर एवं टेम्पलेट का विमोचन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!