खाजूवाला पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 6.14 ग्राम स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6.14 ग्राम अवैध स्मैक (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंद्र सिंह (28) एवं रविंद्र स्वामी (26) निवासी खाजूवाला के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
—
नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई
475 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 475 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बजरंग पुत्र महीराम विश्नोई (36) निवासी भाटों का बास, जाम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 475 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से अफीम की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
—
नयाशहर थाना पुलिस
ताश पर जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹10,690 जब्त
बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ताश पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चौखूंटी मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर राजेंद्र कुमार, अशोक, सलीम राठौड़, पवन स्वामी और सोनू लोहार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹10,690 नकद जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
—
—
गजनेर थाना पुलिस की कार्रवाई
चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले तीन आरोपी जा चुके हैं जेल
बीकानेर। गजनेर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 28 मई 2026 को दर्ज चोरी की वारदात से जुड़ा है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिव मेघवाल उर्फ चैनी (21) निवासी कोडमदेसर को गिरफ्तार किया। मामले में इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।














