Bikaner Live

स्कूल वाहनों की विशेष जांच शुरू, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई


बीकानेर। यातायात पुलिस ने 6 जुलाई से 31 जुलाई तक जिलेभर में संचालित स्कूल वाहनों की विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक नियमों की जांच की जाएगी।
यातायात पुलिस ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!