Bikaner Live

स्थायी वारंटी गिरफ्तार, तीन गुमशुदा सकुशल बरामद

नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्थायी वारंटी गिरफ्तार, तीन गुमशुदा सकुशल बरामद
बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
इसके अलावा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पहले मामले में स्कूल से लापता हुई एक छात्रा को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर परिजनों को सौंपा गया। दूसरे मामले में 9 जुलाई की रात घर से निकली युवती को तारानगर (चूरू) से बरामद किया गया। वहीं 6 जुलाई से लापता एक युवक को कॉल डिटेल एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जयपुर से दस्तयाब कर परिवार के हवाले किया गया। इस कार्रवाई में नयाशहर थाना पुलिस की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!