Bikaner Live

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: चार वांछित आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित



बीकानेर, 11 जुलाई। जिले में अपराधियों की धरपकड़ तेज करते हुए बीकानेर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जारी की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में सहयोग करेगा, उनकी सही एवं पुख्ता सूचना देगा अथवा गिरफ्तारी में सहायता करेगा, उसे संबंधित आरोपी पर घोषित 5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।

इनाम घोषित किए गए आरोपियों में खाजूवाला थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित मखन सिंह, बीछवाल थाना के एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के मामले में वांछित जोरासिंह, जसवीर उर्फ मॉमी उर्फ बॉस तथा पूगल थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित थानसिंह उर्फ खानूसिंह शामिल हैं। चारों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार घोषित इनाम भी प्रदान किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!