Bikaner Live

21 थानाधिकारियों के तबादले: एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किए आदेश, कई थानों को मिले नए प्रभारी


बीकानेर, 11 जुलाई। बीकानेर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 21 पुलिस निरीक्षकों (थानाधिकारियों) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाधिकारी लगाए गए हैं। तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाना बताया जा रहा है।

आदेशों के अनुसार विक्रम तिवारी को कोटगेट थानाधिकारी, देवेंद्र सिंह को जेएनवीसी थाना, विश्वजीत सिंह को एमपी नगर थाना, ईश्वर प्रसाद को पाँचू थाना, कविता पुनिया को नापासर थाना तथा सुरजीत कुमार को नयाशहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।

तबादला सूची में बज्जू, खाजूवाला, जसरासर, रणजीतपुरा, महिला थाना, यातायात शाखा सहित अन्य स्थानों पर भी नए थानाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!