अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ द्वारा 12 जुलाई 2026 को आयोजित होगा श्री उत्सव ।मुख्य अतिथि मोमासर संरपच श्री मती सरिता सचेती श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू
महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने बताया कि इस बार महिला मंडल के द्वारा जो 2026 श्री उत्सव का आयोजन किया जा रहा है उसमें कुल 25 स्टॉल बहिनों द्वारा लगाई जाएगी
जिसमें जैन एवं जैनेतर महिलाओं एवं कन्याओं के द्वारा स्टॉल लगाई जा रही है। साथ ही श्री डूंगरगढ़ के आस पास के क्षेत्र की बहनों ने भी स्टॉल बुक किया है।
महिलाओं एवं कन्याओं में इससे लेकर अत्यंत उत्साह है ।
इस तरह के आयाम महिला सशक्तिकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
साथ ही बताया कि महिला मंडल द्वारा आगन्तुकों के लिए लक्की ड्रॉ भी रखा गया है जिसके लिए आने वाले सभी महानुभावों के नाम रजिस्टर में नोट किये जायेंगे लक्की ड्रॉ निकला जाएगा।
इसके अलावा और भी पुरस्कार रखे गये है।
मंडल मंत्री अंबिका डागा ने संपूर्ण समाज से इस श्री उत्सव में पधारने एवं सहयोग का आग्रह किया है। श्री उत्सव का आयोजन ओसवाल पंचायत भवन कालूबास श्रीडूंगरगढ़ मे सुबह दस बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगा। संयोजक मधु झाबक तथा सह संयोजक चांदनी बोथरा ने बताया कि महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इसके लिए तैयारियां की जा रही है।














