Bikaner Live

11000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की भव्य तैयारियां शुरू, पंजीयन के लिए कमेटी गठित

बीकानेर। वंदे मातरम टीम द्वारा 28 जुलाई को हीरेश्वर महादेव मंदिर, पूगल रोड पर आयोजित होने वाले 11000 सामूहिक हनुमान चालीसा गायन कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं।

पंजीयन प्रक्रिया के लिए कोर कमेटी ने 21 सदस्यीय समिति का गठन किया। इसमें पुरुषों में कमल सेन को संयोजक और नारायण पारीक को सह-संयोजक बनाया गया है। महिलाओं में राधा खत्री संयोजक और सुधा आचार्य सह-संयोजक होंगी। समिति में विजय कोचर, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, भंवर लाल लिम्बा, शिवदयाल उपाध्याय, कामिनी भोजक, रामलाल हलवाई और दिलीप गुप्ता सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं। यह समिति भक्तों का निशुल्क ऑनलाइन पंजीयन करेगी। इसके लिए गूगल फॉर्म की व्यवस्था की गई है।

वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोचर ने बीकानेरवासियों से इस ऐतिहासिक भक्ति कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। जिला प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने श्रद्धालुओं से गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया।

#HanumanChalisa #Bikaner #VandeMataram

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!