Bikaner Live

विश्व हिंदू परिषद बीकानेर विभाग की बैठक हुई संपन्न

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख  धनराज मारू के अनुसार विश्व हिंदू परिषद बीकानेर विभाग की बैठक हुई संपन्न आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू परिषद बीकानेर विभाग खाजूवाला बीकानेर महानगर और बीकानेर ग्रामीण जिला की बैठक आदर्श विद्या मंदिर, जयनारायण व्यास नगर में संपन्न हुई इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्रीमान परमेश्वरजोशी ने आगामी कार्यक्रमों की योजना के बारे में बताया साथ ही प्रत्येक माह में होने वाले कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं मातृशक्ति के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा का वर्णन करते हुए उन्हें विधिवत्त रूप से समाज के बीच में जाकर और समाज का सहयोग लेते हुए करने की बात कही संगठन के द्वारा होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को विधिवत रूप से समितियां के द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं की भागीदारी लिफ्ट होने हेतु आग्रह किया गया साथ ही उन्होंने बताया की जिला प्रखंड एवं खंड स्तर तक की समितियां का निर्माण करते हुए अति शीघ्र प्रखंड बैठकों का आयोजन करें इस अवसर पर विभाग मंत्री विनोद सेन ने  अतिथियों द्वारा श्री राम दरबार मां भारती मां भगवती एवं बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाते हुए अतिथियों का परिचय करवाया इस अवसर पर बीकानेर विभाग की  श्रीमती कविता यादव  खाजूवाला, जिला अध्यक्ष फूल दास स्वामी, बीकानेर महानगर के अध्यक्ष विजय कोचर ,अरविंद मीठा शहर जिला मंत्री खाजूवाला, बीकानेर  महानगर जिला मंत्री राजेंद्र सोनी ,सह मंत्री आनंद गुप्ता, सत्संग प्रमुख अशोक सेन, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, खाजूवाला के रमेश काजल ,मातृशक्ति संजोजिका श्रीमती मंजू देवी बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख  धनराज मारू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!