Bikaner Live

कल्ला व कोठारी ने की गुजरात चुनाव 2022 के बारे में चर्चा

कल्ला ने कोठारी ने की गुजरात चुनाव 2022 के बारे में चर्चा
बीकानेर, 11 दिसम्बर। शिक्षा मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. बी.डी.कल्ला ने शनिवार को बजरंग भवन मंें गुजरात प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं गुजरात के मजुरा(सूरत) विधान सभा से कांग्रेस से विधान सभा चुनाव लड़ने वाले गडियाला (बीकानेर) मूल के अशोक कोठारी से राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की।
डाॅ.कल्ला ने कहा कि अशोक कोठारी ने भाजपा के गढ़ गुजरात के मजुरा विधान सभा चुनाव में परम्परागत वोटरों पर सेंध लगाते हुए बेहतरीन चुनाव लड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाई। कोठारी के चुनाव के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व उन्होंने स्वयं ने करीब एक माह तक रहकर सूरत मंे प्रवासी राजस्थानियों से डोर टू डोर संपर्क कर किया।
उन्होंने कोठारी से कहा कि वे चुनाव में विजय हासिल नहीं करने का गिला अपने मन से निकाल कर निरन्तर प्रवासी मतदाताओं से सम्पर्क में रहे। उनके सुख दुख में भागीदारी निभाए तथा उनकी जन समस्याओं को मुखर रूप् से उजागर करें। उन्होंने कोठारी के करोनाकाल में गुजरात में प्रवासी राजस्थानियों के लिए कार्य की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया तथा कहा कि वे आगामी विधान सभा चुनावों के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दें। लोगों से निरन्तर सम्पर्क रखे। गुजरात के नवनियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री रघु शर्मा से भी कोठारी को निरन्तर सम्पर्क रखकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की सलाह दी। कल्ला व कोठारी ने 2022 में गुजरात में होने वाले विधान सभा चुनाव के संबंध में गहन चर्चा की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जर्नादन कल्ला व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!