Bikaner Live

समाज सेवी स्व.चंपालाल डागा की स्मृति में फॉलोअप
दंत चिकित्सा शिविर में वृद्धजनों का निशुल्क उपचार

बीकानेर, 18 जुलाई। समाजसेवी, भामाशाह व धर्मनिष्ठ श्रावक स्वर्गीय चंपालाल डागा की स्मृति में शनिवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास स्थित स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलांट केन्द्र में फॉलोअप निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर हुआ।,
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनमराय ने घर परिवार से बेघर, लावारिस तथा लाचार शांति निवास वृद्ध आश्रम की एक दर्जन महिलाओं के दांतों के घीसने, हिलने, सक्रमण, सड़न, सूजन व दर्द सहित अनेक रोगों का इलाज आधुनिक चिकित्सा उपकरणों व पद्धति से किया। गौरतलब है कि सोफिया स्कूल के पास शांति निवास वृद्ध आश्रम में 6 जुलाई 26 को स्वर्गीय डागा की स्मृति में दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दांत की विभिन्न बीमारियों से चयनित रोगियों का एक्सरे आदि से जांच कर इलाज किया गया।
शिविर के प्रेरक अनिल डागा ने बताया कि श्रीमती मनीषा जैन, चैतन्य व कंवरलाल छाजेड़ ने नवंकार महामंत्र का जाप व वृद्ध आश्रम की सिस्टर क्रिस्टल व एनसीलैट ने इसाई धर्मानुसार प्रार्थना तथा पंडित ऋषि नारायण श्रीमाली ने वैदिक मंत्रोच्चारण से सबके स्वास्थ्य व मंगलमय जीवन की कामना की। आचार्यश्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय व डायलिसस सेंटर आदि के निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय चंपालाल डागा का स्मरण किया तथा उन्हें पुष्पांजलि दी। शिविर में मानसिक व शारीरिक रूप् से असक्षम सिरेबल पॉल्सी के बचपन के रोगी 37 हेमंत गहलोत के दांतों की जांच की गई। रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय ने वृद्ध आश्रम की सिस्टर व उपस्थित रोगियों से कहा कि नियमित दांतों की सफाई करें। दांतों के दर्द व अन्य बीमारियों को सामान्य नहीं लें। दांत व मसूड़ों की बीमारी से शरीर में अनेक तरह की घातक बीमारियां हो सकती है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि स्वर्गीय चंपालालजी डागा की प्रेरणा व आशीर्वाद से वे हमेशा लावारिस, घर परिवार के बेघर, गरीब व असहाय लोगों का निःशुल्क दंातों का इलाज करेंगी। इस अवसर पर अवीशा मिड्ढा ने भी वृद्धजनों की चिकित्सा में सहयोग किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!