Bikaner Live

आभा गोस्वामी जी की तृतीय पुण्य तिथि पर 1600 बालक बालिकाओ को भोजन कराया

आई इण्डिया संस्था की संस्थापक सचिव स्मृति शेष प्रातःस्मरणीय आदरणीया श्रीमती आभा गोस्वामी जी की तृतीय पुण्य तिथि  के अवसर  आई इण्डिया द्वारा संचालित सभी परियोजना ओं मे भावपूर्ण श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर बालक बालिकाओ और स्टाफ सदस्यों ने श्रीमती गोस्वामी के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।संस्था निदेशक प्रो.प्रभाकर गोस्वामी जी ने पुण्य तिथि के अवसर पर लगभग 1600 बालक बालिकाओ को  भोजन कराया गया,जिसमे संस्था द्वारा संचालित प्रेम पाठशाला,झाग, प्रेम पाठशाला,भांकरोटा,श्वेतार्क पाठशाला,डीसीएम, लाड़ली, सोडाला के बालक बालिकाओ के साथ-साथ जयपुर शहर मे संचालित विभिन्न अनाथाश्रम के बालक बालिकायें सम्मिलित हुए, जिनमे आश्रय केयर होम,नयासवेरा,टाबर, सुरमन, मातृछाया संस्थान औेर सरकारी बालिका गृह एवं शिशुगॄह के बच्चे शामिल थे।इससे पूर्व आज सवाई मानसिंह अस्पताल और जे के लोन अस्पताल के बाहर रोगियों को भोजन वितरित किया गया। श्रीमती आभा गोस्वामी जी की स्मृति मे दोपहर को छात्र नेता किशन बैरवा के सानिध्य मे राजस्थान विश्व विद्यालय मे पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!