Bikaner Live

डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मानद डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष


बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRU) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मिला यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों की गौरवपूर्ण पहचान है। यह सम्मान समूचे बीकानेर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा महावीर चारण, प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दैया, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, महेंद्र ढाका, जैना महाराज सहित मंडल एवं मोर्चा अध्यक्षों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मेघवाल को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!