Bikaner Live

अवैध हथियार, शराब, वांछित तस्कर और तलवार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार”

1. अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, थार गाड़ी भी जब्त

बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक थार गाड़ी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपाल सिंह भाटी (22) निवासी रायसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे हथियार सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार रखने और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


2. 384 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। शेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 384 पव्वे अवैध देशी शराब और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह और कुलदीप निवासी झंझेऊ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।


3. ऑपरेशन नीलकंठ: एनडीपीएस के वांछित आरोपी सहित चार गिरफ्तार

बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने भारतमाला टोल नाके पर एक कार की जांच के दौरान बाबूलाल को गिरफ्तार किया, जो बीकानेर और श्रीगंगानगर के एनडीपीएस मामलों में वांछित था। उसके साथ मौजूद तीन अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के बाद बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन जब्त किया गया तथा नाकाबंदी में काली फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाने सहित विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किए गए।


4. धारदार तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को धारदार लोहे की तलवार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मीनारायण पुत्र भीखाराम निवासी पांचू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!