भगवान नेमीनाथ के जीवन आदर्शों पर नाटक 16 को
बीकानेर, 14 अगस्त। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की साध्वी श्री मुक्तांजना श्री आदि ठाणा पांच के सानिध्य में श्री सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को सुबह नौ बजे नाहटा चौक के कुशल भवन में सुबह नौ बजे जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर प्रभु श्री नेमिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नाटिका मंचन किया जाएगा।
नाटिका में भगवान नेमिनाथ की परम सौभाग्य माता शिवा देवी एवं पिता राजा समुद्र विजय की पात्रता निभाने का लाभ सुश्रावक ज्ञान चंद सेठिया एवं सुश्राविका श्रीमती सुमन देवी सेठिया ने प्राप्त किया है। सेठिया ने बताया कि नाटक में 50 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। प्रभु के जन्म कल्याणक के बाद डागा सेठिया पारख मोहल्ले के महावीर भवन में स्वामी वात्सल्य व महाप्रसाद का आयोजन होगा।

—————————— —————————— —————————–
बाबा रामदेवजी का विशाल भंडारा 16 को
बीकानेर, 14 अगस्त । बड़ा बाजार के लोकदेवता बाबा रामदेवजी के लगभग 350 वर्ष प्राचीन मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आठवां विशाल भंडारा का आयोजन शाम छह बजे से अनवरत रात तक होगा।
आयोजन से जुड़ रौनक पारख ने बताया कि पुराने सर्राफा बाजार के मार्ग पर ही मंदिर के आगे सैकड़ों लोग जाति-पांति का भेद भूलकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इनमें बीकानेर शहर के विभिन्न मोहल्लों, गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, करमीसर, किसमीदेसर आदि के भक्त शामिल होंगे। पिछले भंडारे में सैकड़ों नर-नारियों ने बाबा रामदेवजी का जयकारा लगाते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।