Bikaner Live

मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी बाजार स्थित मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं समाजजन मौजूद रहे।

समारोह में भवन के अध्यक्ष गणेश लाल सोनी, सचिव लीलाधर बुटण, कोषाध्यक्ष मांगीलाल कुकरा सहित अन्य ट्रस्टी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। ध्वजारोहण समाज के वरिष्ठ ट्रस्टियों बृजमोहन एवं रामचंद्र द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया। साथ ही देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। समाजजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!