Bikaner Live

उत्साह, उमंग और गरिमामय तरीके से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

बीकानेर, 16 अगस्त। 80वाँ स्वतंत्रता दिवस जिले में पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय तरीके से मनाया गया। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ने संभागीय आयुक्त कार्यालय और संभागीय आयुक्त आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री यशपाल आहूजा, निजी सहायक श्री मोहित जोशी सहित कार्यालय स्टाफ की अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वहीं जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला कलेक्टर आवास तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बीडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी श्रीमती रीना, वरिष्ठ निजी सचिव श्री आशानंद कल्ला, श्री मोहम्मद रियाज, श्री जगदीश किराडू सहित अन्य लोग अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक श्री परमनाथ, कनिष्ठ सहायक श्री राकेश डूकिया, श्री हेमराज बिजारणियां तथा सूचना सहायक श्री आनंद सिंह बिदावत सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण बीकानेर, 16 अगस्त। 80वाँ स्वतंत्रता दिवस जिले में पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय तरीके से मनाया गया। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ने संभागीय आयुक्त कार्यालय और संभागीय आयुक्त आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री यशपाल आहूजा, निजी सहायक श्री मोहित जोशी सहित … Read more

error: Content is protected !!