Bikaner Live

रेल परिवार के बच्चों के सपनों को मिली उड़ान, NWRWWO ने 47 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (NWRWWO) द्वारा रेल परिवार के कल्याण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन ने रेल कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की।
47 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप ‘सी’ एवं ग्रुप ‘डी’ श्रेणी के रेल कर्मचारियों के 47 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर NWRWWO की पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि उनके शैक्षणिक विकास एवं करियर निर्माण में निरंतर सहयोग प्रदान करना भी है। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं परिणाम-आधारित प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
रेलवे अस्पताल को चिकित्सा उपकरण भेंट
रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए NWRWWO की ओर से 2 स्ट्रेचर, 1 हाइट मैपिंग मशीन एवं 1 वेडिंग मशीन भेंट की गई। इन उपकरणों से अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, महिला समिति द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
NWRWWO की यह पहल रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण, बच्चों की शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई ये पहल ‘रेल परिवार’ के समावेशी विकास और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करती हैं।
कार्यक्रम में NWRWWO की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति गोविल व सदस्यों सहित रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (NWRWWO) द्वारा रेल परिवार के कल्याण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन ने रेल कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण … Read more

error: Content is protected !!