Bikaner Live

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज बीकानेर की परीक्षाएं हो ऑनलाइन उठी मांग
soni

संयुक्त अभिभावक संघ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की मांग ….
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज बीकानेर की परीक्षाएं हो ऑनलाइन

बीकानेर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज बीकानेर में पढ़ रहे अभियर्थियों के अभिभावकों ने संयुक्त अभिभावक संघ के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षाओ को ऑनलाइन करवाने की मांग रखी है।

राज्यपाल को भेजे गए पत्र में संयुक्त अभिभावक संघ ने लिखा है कि बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केवल अभिभावक ही नही बल्कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी चिंतित है। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सतीश कुमार गर्ग खुद परिवार के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए है, बहुत सारे अभियार्थी इसकी चपेट में आ रहे। इसलिए प्रथम और चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षाओ को ऑनलाइन करवाने की मांग की गई है।

प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर से लगातार अभिभावकों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, उनका चिंता करना स्वभाविक था, कल को कोई अभियार्थी कोरोना संक्रमित आता है जिम्मेदारी अभिभावकों को उठानी पड़ती है सरकार और प्रशासन तो पल्ला झाड़ भाग खड़े होते है। इन दिनों वेसे ही पूरे विश्व मे कोरोना वापस पांव पसार रहा है जिस पर गम्भीरता बरतने की सख्त आवश्यकता है। यूनिवर्सिटी में प्रथम और चतुर्थ वर्ष की परीक्षा में भाग लेने आने वाले अभियर्थियों उन्ही इलाको से आ रहे है ज़्यादा कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है जयपुर, जोधपुर, अलवर आदि शहरों सहित तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र राज्यो के भी बहुत संख्या में अभियार्थी है जो परीक्षा देने यहां आएंगे और इन राज्यो में बहुत तेजी के साथ कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इन्ही तथ्यों को लेकर अभिभावकों की मांगों को माननीय राज्यपाल जी के पास भेजा है और आशा जताई है कि राज्यपाल कलराज मिश्र अभिभावकों और अभियर्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रथम और चतुर्थ वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन करने की घोषणा कर देंवे, अगर ऐसा नही करेंगे तो बहुत सारे अभियार्थी परीक्षा देने से वंचित रह सकते है, बहुत सारे अभियार्थी कोरोना की चपेट में आ सकते है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक कोई भी हो उनकी शिकायतों को सुना जाना चाहिए यूनिवर्सिटी के कुलपति खुद परिवार के साथ कोरोना संक्रमित है उनसे बावजूद वह अभिभावकों और अभियर्थियों की पीड़ाओं को नही समझ रहे है। जिसके चलते राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखना पड़ा, अगर इस पर भी कोई निर्णय नही हुआ तो पत्र लिखने वाले बीकानेर के जो अभिभावक निर्णय लेंगे, संयुक्त अभिभावक संघ इस निर्णय को आगे बढ़ाएगा, भले ही धरना, प्रदर्शन करना पड़े अभिभावक पीछे नही हटेगा।


Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!