Bikaner Live

सन्त शिरोमणि श्री तुलसी दास जी जयंती -रिद्धि सिद्धि गार्डन में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ  भव्य आयोजन


बीकानेर रिद्धि सिद्धि गार्डन सन्त शिरोमणि श्री तुलसी दास जी जयंती समारोह के उपलक्ष में कल रिद्धि सिद्धि गार्डन नोखा रोड़ गंगा शहर में श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया श्री राम दरबार की पूजा के साथ ठीक 7.30 सायं शुभारंभ हुआ रिदम और लय के साथ श्री नारायण सोनी म्यूजिक सिस्टम संभाल रहे थे ताल मृदंग लयमय धून में बच्चे महिलाएं पुरुष सभी भावविभोर मुद्रा में गायन कर रहे थे हमारी सोसायटी के बागवान राम जी एवं जमीन एवं सफाई कर्मचारी विष्णु ने श्रम सेवा दी बच्चों में यश नो वे अनिरुद्ध मेघना सोनी दिक्षीता चौहान ईशानी शर्मा दरिया चेयर्स सफाई सेवा की उत्सव में सबसे अग्रिम पधारे आदरणीया श्रीमती शर्मा योगेश भारद्वाज नमन गोलछा।
      अतिथी गण में भगवान दास रामावत श्रीमती रतन देवी एवं जेठ मल रामावत राम लाल प्रजापत घनश्याम रामावत अन्य व्यवस्था में सुधार कुमार सोनी मनोज गुलगुलिया विनोद रामावत उज्ज्वल बछावत ने संभाली श्री योगेश भारद्वाज ने जल की एक सौ छोटी बोतल श्रद्धालुओं की सेवा की प्रशाद स्वयं व्यवस्थापक लक्ष्मण रामावत द्वारा बांटा गया सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध अनुशासित व्यवस्थित रूप में स्वयं प्रबंधक लक्ष्मण रामावत के निरीक्षण में संभाली गयी श्री हनुमान चालीसा पाठन के बाद आरती श्री रामायण की सभी उपस्थित सदस्यों ने करने के साथ जय सियाराम उद्घघोस के साथ श्री तुलसीदास जयंती समारोह भक्तगण एक दुसरे को शुभ रात्रि के अभिवादन के साथ समापन हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!