Bikaner Live

नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, 80 वार्डों में उतारेगी प्रत्याशी


प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोक दीप बोले—यह किसी व्यक्ति का नहीं, हर वार्ड के भविष्य का चुनाव; आम आदमी पार्टी को चाहिए जनता के बीच से निकला मजबूत स्थानीय चेहरा

बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर में चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि नगर निकाय क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारकर चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा तैयार हो चुका है और जिला चुनाव समिति का गठन भी किया जा चुका है।

हर वार्ड से निकलेगा अपना स्थानीय नेतृत्व

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोक दीप ने कहा कि पार्टी को प्रत्येक वार्ड से मजबूत स्थानीय चेहरों की तलाश है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे वार्ड और वार्डवासियों के भविष्य का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता को अपने बीच से ऐसे व्यक्ति को आगे लाना चाहिए जो ईमानदार, कर्मठ, शिक्षित, जनसेवा के प्रति समर्पित और अपने वार्ड की समस्याओं से परिचित हो। ऐसा प्रतिनिधि ही जनता की आवाज को नगर निकाय तक मजबूती से पहुंचाकर वार्ड और शहर के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

प्रदेश सह-प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि बाहर से किसी चेहरे को थोपने के बजाय वार्ड के बीच से ही नेतृत्व तैयार किया जाए। जो व्यक्ति वर्षों से अपने वार्ड के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है और स्थानीय समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहा है, उसे राजनीति में आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, “यह केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, यह तय करने का चुनाव है कि अगले पांच साल आपके वार्ड की आवाज कौन बनेगा।”

80 वार्डों में मजबूत उम्मीदवारों की तलाश

आम आदमी पार्टी ने बीकानेर के सभी 80 वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके वार्ड में कोई ईमानदार, कर्मठ, शिक्षित और जनसेवा की भावना रखने वाला व्यक्ति है, तो उसे चुनावी मैदान में आगे आने के लिए प्रेरित करें।

पार्टी का कहना है कि टिकट के दावेदारों में केवल चुनाव जीतने की इच्छा नहीं, बल्कि जनता के लिए काम करने का संकल्प और वार्ड के प्रति जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।

जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ बोले—हर वार्ड को चाहिए अपना मजबूत प्रतिनिधि

जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रयास है कि 80 वार्डों में ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएं जो जनता के बीच से आए हों और अपने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को जानते हों।

उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि प्रत्येक वार्ड को ऐसा प्रतिनिधि मिले जो चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच खड़ा रहे। ईमानदार और कर्मठ स्थानीय चेहरों को पार्टी पूरी प्राथमिकता के साथ अवसर देगी।”

प्रोफेसर सलवीर समेजा—जनता के बीच काम करने वालों के लिए खुला अवसर

जिला महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत जनसंपर्क और मजबूत संगठन खड़ा करना है।

उन्होंने कहा, “जो भी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता या आम नागरिक अपने वार्ड की जनता के लिए काम करने का संकल्प रखता है, वह आगे आए। राजनीति में बदलाव तभी आएगा जब आम परिवारों और जनता के बीच से ईमानदार लोग आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।”

अब आपके वार्ड की बारी—आप भी आगे आइए

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि आने वाला नगर निकाय चुनाव हर वार्ड के लिए एक अवसर है। ऐसे में जो व्यक्ति अपने वार्ड की सड़क, सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, नाली, पार्क, यातायात और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करना चाहता है, वह पार्टी की टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है।

पार्टी का आह्वान है—नेता बनने का इंतजार मत कीजिए, अपने वार्ड की जिम्मेदारी उठाइए।

आपका वार्ड • आपकी आवाज • आपका प्रतिनिधि

नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार संपर्क करें:
प्रोफेसर सलवीर समेजा — जिला महासचिव
मोहन सिंह राठौड़ — जिलाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी का संदेश:
“इस बार केवल वोट देने वाला मत बनिए—अपने वार्ड की आवाज बनने के लिए आगे आइए। ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व के साथ अपने वार्ड और अपने शहर के विकास की जिम्मेदारी उठाइए।”

उपस्थित हनुमान चौधरी, पवन ठाकुर, दिनेशल खोटिया आदि उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!