Bikaner Live

बीकानेर |पाच दशक से निभा रहीं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपराबीकानेर।

बीकानेर |पाच दशक से निभा रहीं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपराबीकानेर।* रक्षाबंधन का पर्व भले ही 28 अगस्त को है, लेकिन भाई-बहन के प्रेम का यह पवित्र बंधन पहले ही देखने को मिला। जोधपुर से बीकानेर आकर *चंद्रकला बोहरा* ने अपने भाइयों को राखी बांधकर इस परंपरा को कायम रखा।चंद्रकला बोहरा ने अपने भाई *सुनील बोड़ा, अनिल कुमार बोड़ा और सरोज बोड़ा* को राखी बांधकर लगभग *पांच दशक से चले आ रहे इस पवित्र रिश्ते* का इस वर्ष भी निर्वाह किया।*उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा* ने बताया कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है। बचपन से ही उनकी मौसी की बेटी चंद्रकला बोहरा हर वर्ष राखी बांधकर इस पवित्र दिन को गरिमामय बनाती हैं। पेशे से वरिष्ठ अध्यापिका रही चंद्रकला बोहरा इस परंपरा को लगातार निभा रही हैं।उन्होंने बताया कि बहन का पीहर और ससुराल दोनों जोधपुर में होने के कारण राखी के दिन बीकानेर आना संभव नहीं हो पाता, इसलिए वे हर वर्ष कुछ दिन पूर्व ही आकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर इस अटूट रिश्ते को कायम रखती हैं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!