Bikaner Live

प्रवासी राजस्थानी सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

 

बीकानेर, 27 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके लिए जिले में जिला प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जो अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) की अध्यक्षता में कार्यरत है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 10 दिसंबर को जैसलमेर, सीतापुरा एवं जयपुर में ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य स्तरीय ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रवासी राजस्थानी राजस्थान फाउंडेशन के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हुई, जो 13 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रवासी सम्मान के लिए आवेदन करने वाले पात्र व्यक्तियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!